ASANSOL

Asansol जर्जर सेनरेले रोड की सुधरेगी हालत, विधायक के पहल पर अड्डा की टीम का निरीक्षण

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल के विवेकानंद सारणी( सेनरेले रोड मार्ग पर पंचमुहा पुल के पास सड़क की जर्जर हालत को लेकर आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी द्वारा आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (अड्डा) से किए गए अनुरोध के बाद बुधवार को अधिकारियों की टीम ने मौके का निरीक्षण किया।अड्डा के सीईओ विवेक कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने सड़क की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अड्डा के मुख्य अभियंता भास्कर बनर्जी, कार्यपालक अभियंता महेश महतो, विवेक मंडल समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक गुप्ता, भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष कार्तिक दास, अतुल कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को सड़क की खराब स्थिति से होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सड़क की जर्जर हालत के कारण यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बताया गया कि एक दिन पहले भी इसी मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।स्थानीय लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की। स्थिति को देखते हुए अड्डा के सीईओ विवेक कुमार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क की खराब स्थिति को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया।अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि सड़क की मरम्मत शीघ्र शुरू होगी और आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलेगी

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *