Indigo Durgapur – Mumbai Flight एक जुलाई से
ब्रेकफास्ट दुर्गापुर में लंच करें मुंबई में
बंगाल मिरर, एस सिंह: ( Indigo Durgapur – Mumbai Flight ) दुर्गापुर के अंडाल स्थित काजी नजरुल इस्लाम हवाई अड्डे से अब शिल्पांचल और आसपास के लोगों को मुंबई आने-जाने के लिए दो फ्लाइटें मिलेंगी। स्पाइसजेट के बाद अब विमान कंपनी इंडिगो एयरलाइंस भी यहां से मुंबई के लिए सीधी उड़ान भरने को तैयार है। सब कुछ सही रहा तो एक जुलाई से इंडिगो की विमान मुंबई के लिए सीधी उड़ान भरेगी। एसबीएफसीआई महासचिव जगदीश बागड़ी ने इसकी शुरूआत होने पर खुशी जताते हुआ दावा किया उनलोगों ने आसनसोल-दुर्गापुर वासियों के लिए मुंबई से एक ही दिन में आने-जाने की फ्लाइट देने की मांग की थी।














Indigo Durgapur – Mumbai Flight विमान संख्या 6E-5313 रोज सुबह 7:35 बजे मुंबई से अंडाल के लिए उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट 10:05 बजे अंडालआयेगी । वही विमान संख्या 63-5314 प्रतिदिन सुबह 10:35 बजे अंडाल से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी जो दोपहर 1:10 बजे मुंबई पहुंचेगी एयरपोर्ट पर प्रस्थान करेगी। इंडिगो की विमान सेवा शुरू होने के बाद इस मांग को सफल होने की उम्मीद जग चुकी है। इंडिगो का किराया करीब 4500 के आसपास अभी दिखा रहा है। वहीं स्पाइसजेट का किराया 5500 के करीब है।शिल्पांचल के व्यवसायिक संगठनों की ओर से विनोद गुप्ता,सचिन राय, मुकेश तोदी,अजय खेतान, शंकर शर्मा, , नरेश अग्रवाल, शंभूनाथ झा, , संदीप भालोटिया, आरपी खेतान, सुरजीत सिंह मक्कड, सचिन बालोदिया, गुरविंदर सिंह, रवि मित्तल,सतपाल सिंह कीर आदि ने इसका स्वागत किया है।
- दुर्गापुर में ट्रक की टक्कर से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पिकअप वैन पलटी, 5 घायल
- দুর্গাপুরে ট্রাকের ধাক্কায় ১৯ নং জাতীয় সড়কে পিকআপ ভ্যান উল্টে আহত ৫
- DPL Accident : कूलिंग टावर से गिरकर दो ठेका कर्मियों की मौत
- ডিপিএলের কুলিং টাওয়ারে মর্মান্তিক দুর্ঘটনা, পড়ে মৃত্যু দুই ঠিকা কর্মীর
- Camac Street और I-Pac ने डूबोया, जिले के नेता और कार्यकर्ता हमारे साथ : अशोक


