ASANSOLKULTI-BARAKAR

कुल्टी के आरएसएस भवन में विजयादशमी पर हुआ शस्त्र पूजन

*बंगाल मिरर, कुल्टी, राजा बंदोपाध्याय:* विजयादशमी के अवसर पर बुधवार को पूरे राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल अंतर्गत कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के नियामतपुर स्थित आरएसएस भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्यों ने शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया।संघ की परंपरा के अनुसार, विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन नियामतपुर स्थित आरएसएस भवन में स्वयंसेवक एकत्रित हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया गया।

साथ ही संघ के आदर्शों, अनुशासन और देशसेवा के संकल्प पर भी चर्चा की गई।मौके पर मौजूद स्वयंसेवकों ने कहा कि विजयादशमी शक्ति की आराधना का दिन है। यह दिन असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इसलिए इस दिन शस्त्र पूजन के माध्यम से शक्ति की उपासना की जाती है। यह किसी प्रकार की हिंसा का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मरक्षा और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है।कार्यक्रम में इलाके के कई वरिष्ठ स्वयंसेवक और युवा स्वयंसेवक उपस्थित थे। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *