युवा बॉक्सर रोहित को टीएमसी जिला सचिव ने किया सम्मानित
बंगाल मिरर, आसनसोल : टीएमसी के युवा नेता और तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बर्दवान जिला सचिव चंकि सिंह बीते लंबे समय से सामाजिक कार्यों में भी जुड़े रहे हैं इसी क्रम में उन्होंने आज रोहित कुमार राय नामक एक उभरते मुक्केबाज को मुक्केबाजी की किट खरीद कर दी इस बारे में चंकी सिंह ने बताया वह लंबे समय से सामाजिक कार्यों में जुड़े रहे हैं और क्योंकि अब वह तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बर्दवान जिला सचिव बन चुके हैं तो उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है कि वह लोगों के साथ रहे उनके सुख-दुख बांटे उन्होंने कहा कि यह बहुत ही प्रतिभावान बॉक्सर है लेकिन उसको सही समर्थन नहीं मिल रहा है इस वजह से उसकी प्रतिभा कहीं नष्ट ना हो जाए इसलिए उन्होंने रोहित को किट खरीद कर दिया ताकि वह आगे और अच्छा प्रदर्शन कर सके














उन्होंने कहा कि रोहित ने अब तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि सिर्फ आंचल की ऐसी प्रतिभाओं को मदद करें ताकि वह आगे चलकर विभिन्न क्षेत्रों में इस क्षेत्र का नाम रोशन करें रोहित से जब हमने बात की तो उन्होंने चंकी सिंह को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी मदद से भविष्य में वह और बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे उन्होंने बताया कि वह अब तक प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में एक बार कांस्य और एक बार रजत पदक जीत चुके हैं उम्मीद है कि भविष्य में वह स्वर्ण पदक लाएंगे
- आसनसोल राइफल क्लब में 58वीं राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 3 अगस्त से होगी शुरुआत
- पश्चिम बर्धमान में 125 दिनों के रोजगार कार्य को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आसनसोल में मंत्री की मौजूदगी में हुई समीक्षा
- अंतरराष्ट्रीय शूटर अभिनव साव से पश्चिम बर्धमान में जनगणना की शुरुआत, जागरूकता के लिए टैब्लो
- दुर्गापुर में अवैध निर्माण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई तोड़ने का नोटिस जारी, 15 दिनों का समय
- दीवार पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार का आरोप दुर्गापुर में विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरा बजरंग दल


