Asansol : एक घंटे में जीटी रोड पर छीना 4 मोबाइल, सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने दबोचा
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News Today In Hindi ) : एक घंटे में जीटी रोड पर छीना 4 मोबाइल, सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने दबोचा। आसनसोल साउथ थाना इलाके में आश्रम मोड़ से बाजार के बीच कल एक घंटे में चार मोबाइल छिनतई की घटना हुई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने नींघा में छापेमारी कर आरोपी मनीष नोनिया को दबोचा। आज उसे कोर्ट भेजा गया।














छिनतई की शिकार एक युवती ने बताया कि वह कल स्कूटी पर जा रही थी। उसी दौरान इस आरोपी ने उसका कीमती मोबाइल छीना और फरार हो गया। उसने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो पाया कि मनीष ने एक घंटे में चार मोबाइल छीने। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी शुरू की। उसे नीघा से दबोचा गया। गौरतलब है कि आसनसोल के चीनाकुड़ी इलाके में मोबाइल चोरी का बड़ा गिरोह संचालित होता है।
- सलानपुर में आधी रात भीषण आग घर और कपड़ों की दुकान जलकर राख, 3 लोग झुलसे
- মধ্যরাতে ভয়াবহ অগ্নিকাণ্ড সালানপুরে পুড়ে ছাই বাড়ি ও দোকান, অগ্নিদগ্ধ ৩
- दुर्गापुर के निजी कारखाने में काम के दौरान श्रमिक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर शव रखकर प्रदर्शन
- দুর্গাপুরের বেসরকারি হাসপাতালে কর্মরত অবস্থায় শ্রমিকের মৃত্যু, ক্ষতিপূরণ ও চাকরির দাবিতে দেহ রেখে বিক্ষোভ
- अन्नपूर्णा योजना की राशि खाते में नहीं पहुंची! सालानपुर बीडीओ कार्यालय में महिलाओं का प्रदर्शन, तनाव का माहौल


