Durgapur ESI अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : ( Durgapur News In Hindi ) दुर्गापुर ईएसआई अस्पताल में मरीज की मौत को लेकर तनाव फैल गया। मृतक का नाम आशीष गांगुली है। उनकी उम्र 58 साल बताई जा रही है । आशीष आसनसोल की एक निजी फैक्ट्री में कर्मचारी थे। दुर्गापुर के अंगदपुर इलाके के निवासी आशीष गांगुली को पिछले बुधवार की रात अचानक चक्कर आने के बाद दुर्गापुर ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया।














परिवार के सदस्यों ने शाम को आशीष से मुलाकात की, वह तब ठीक थे। घर लौटने के बाद, परिवार ने यह जानने के लिए अस्पताल को फिर से फोन किया कि मरीज कैसा है। बार-बार फोन करने के बावजूद, अस्पताल से किसी ने फोन नहीं उठाया। उन्हें संदेह हुआ, उन्हें दूसरे मरीज से पता चला कि आशीष बिस्तर पर बेहोश हैं। परिवार के सदस्य जल्दी से अस्पताल आये और देखा कि आशीष कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। आरोप है कि बार-बार कहने के बावजूद नर्सों ने डाक्टर को नहीं बुलाया।
इसके बाद जिस अस्पताल में तीसरी मंजिल पर परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया और शव लेने से इनकार कर दिया. खबर पाकर जब पुलिस मौके पर आई तो परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को भी घेरकर अपना गुस्सा जाहिर किया. इस पूरी घटना से दुर्गापुर ईएसआई अस्पताल में तनाव का माहौल पसर गया । घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल ईएसआई अस्पताल पहुंच गयीं किसी तरह से मामला शांत कराया।
- আসানসোলে ঝড়ে ইলেকট্রিক খুঁটিতে ভেঙে পড়েছে গাছ প্রায় ২৪ ঘন্টা ধরে বিদ্যুৎহীন এলাকা টায়ার জ্বালিয়ে জিটি রোড অবরোধ, বিক্ষোভ
- Asansol : टायर जलाकर जीटी रोड जाम, प्रदर्शन
- आसनसोल में मारवाड़ी महिला समिति की शुरू हुई प्याऊ सेवा
- এক পশলা বৃষ্টিতেই রানীগঞ্জের নিকাশি ব্যবস্থার হাল ফুটে উঠল
- প্রথম দফার মতো দ্বিতীয় দফাতে উৎসবের মেজাজ সকাল থেকেই বুথে ভোটারদের লাইন কিছু বিক্ষিপ্ত ঘটনা ও অভিযোগের মধ্যে শান্তিপূর্ণ ভোট গলসি ও আউশগ্রামে

