ADPC की अनोखी पहल, कैदियों के लिए शुरू की लाइब्रेरी
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Durgapur Police ) आसनसोल पुलिस किश्नरेट ने एक अनोखी पहल करते हुए आसनसोल जेल में एक पुस्तकालय का शुभारंभ किया है। गुरुवार को पुलिस पदाधिकारियों ने जेल में कैदियों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर डीसीपी सेंट्रल डा. एसएस कुलदीप ने कहा कि किताबें पढ़ें। इससे काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा। किताबें पढ़ने से सकारात्मक सोच बढ़ती है।













जेल में पुलिस की ओर से फिलहाल चार सौ किताबों का संग्रह तैयार किया गया है। जिसमें साहित्य, विज्ञान, इतिहास, स्व-सहायता और कौशल विकास सहित विभिन्न शैलियों की किताबें हैं। इस पहल का उद्देश्य कैदियों के बीच सीखने और व्यक्तिगत विकास की संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि कैदियों में शैक्षणिक उन्नति होगी। मानसिक और भावनात्मक रूप से कैदी स्वस्थ रहेंगे। इसके साथ ही साथ कौशल विकास की किताबें पढ़ खुद में नई दक्षता विकसित करने में सफल होंगे जो रिहाई के बाद उपयोगी हो सकती हैं।
एसीपी सेंटल भी मौके पर मौजूद रहे। कहा कि पुस्तकालय कैदियों के लिए बाहरी दुनिया से जुड़े रहने, सामाजिक विकास के बारे में उनके ज्ञान और समझ को बढ़ाने के लिए एक संसाधन के रूप में कार्य करता है। बताया गया है कि आगे भी अन्य पुस्तकों को इस पुस्तकालय से जोड़ा जाएगा ताकि कैदी अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।
- द पीकर्स, आसनसोल का द्वितीय एडवेंचर समर कैंप संपन्न
- Asansol में मंत्री और विधायकों ने गिनाईं प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियां
- পূর্ত দপ্তরের আধিকারিকদের সঙ্গে বৈঠকে মন্ত্রী বর্ষার আগে কুলটি বিধানসভার সমস্ত প্রধান রাস্তাকে সংস্কার করার নির্দেশ
- শহরের যানজট ও অপরিচ্ছন্নতা কমাতে সরছে আসানসোলের হোলসেল মার্কেট উদ্যোগী বিধায়ক
- Asansol की ट्रैफिक जाम और गंदगी की समस्या कम करने के लिए थोक बाजार होंगे स्थानांतरित ? विधायक ने की पहल



