क्या हुआ था रूम नंबर 306 में, रोहन के मौत के रहस्य से उठेगा पर्दा ?
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : आसनसोल के कुमारपुर में राज राजेश्वरी होटल से नियामतपुर के युवक रोहन राम के गोली लगे शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच की दिशा में कदम बढ़ाया है। पुलिस ने उस लड़की को हिरासत में लिया है जो रोहन के साथ होटल के कमरा नम्बर 306 में रुकी थी। पुलिस ने उसके आधार कार्ड के मुताबिक उसके पते पर शनिवार को पहुंची और आसनसोल साउथ थाना पूछताछ के लिए ले आई। हालांकि उस लड़की ने पुलिस को क्या बताया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।














आसनसोल साउथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू ने कहा कि युवती से जानकारी ली जा रही है। पूरी तरह पूछताछ के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। उधर पुलिस बुधवार रोहन के शव को लेकर जाम कर रहे लोगों को दिए गए वादे पर भी खरी उतरी है। पुलिस ने कहा था 72 घंटे के अंदर युवती से पूछताछ की जाएगी। मालूम हो कि होटल के सूत्रों ने जो पुलिस को बताया था उसके अनुसार रोहन व युवती होटल के एक कमरे में रुके तो थे लेकिन युवती देर रात ही होटल से निकल गई थी। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को बुलाया गया इसकेबाद कमरे में गए रोहन का गोली लग शव बिस्तर पर पड़ा था। पिस्तौल भी वही पड़ी थी। इसके पीछे क्या कहानी है यह तो युवती के पूछताछ के बाद ही पता चलेगा। यह मौत आत्महत्या है या हत्या इसका भी खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
- কুলটিতে উত্তেজনা আম পাড়তে যাওয়া নাবালিকাকে যৌন হেনস্তার অভিযোগ, ধৃত সিআইএসএফ জওয়ান
- অন্ডালে চাঞ্চল্য পুকুর থেকে নিখোঁজ যুবকের মৃতদেহ উদ্ধার, এলাকায় চাঞ্চল্য
- Asansol: इम्बेसत सानिया कमाल ने रचा इतिहास, Jodhpur Police University में किया टॉप, मिला गोल्ड मेडल
- Asansol: कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर सियासत तेज, राहुल गांधी का पोस्ट, अधीर चौधरी का दौरा आज
- আসানসোলে কংগ্রেস কর্মী খুনের ঘটনা রাজনৈতিক তরজা অব্যাহত রাহুল গান্ধীর পোস্ট পাশে থাকার আশ্বাস বিজেপির

