Wednesday, October 7, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, October 7, 2026
Latest:
Bengal Mirror
DURGAPUR

Durgapur – Chennai Indigo Flight सेवा, लाखों को होगी सुविधा

बंगाल मिरर, एस सिंह :( Durgapur – Chennai Indigo Flight) शिल्पांचलवासियों को दक्षिण भारत में इलाज और पढ़ाई के लिए या फिर घूमने जाने के लिए फ्लाइट की सेवा फिर से मिलने जा रही है। अंडाल स्थित (दुर्गापुर) काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट ( KNI Airport ) से चेन्नई-दुर्गापुर-चेन्नई ( RDP to MAA Flight ) के बीच सीधी उड़ान परिसेवा फिर से शुरू होने जा रही है। इस बार दोनों गंतव्यों के बीच भारतीय एयरलाइन कंपनी इंडिगो यह परिसेवा शुरू कर रही है। फिलहाल सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) को इंडिगो के विमान दोनों गंतव्यों के बीच उड़ान भरेंगे।

Durgapur - Chennai Indigo

उल्लेखनीय है कि पहले दुर्गापुर-चेन्नई और दुर्गापुर- मुंबई के बीच स्पाइस जेट द्वारा सेवा दी जा रही थी। लेकिन कुछ महीनों पहले  स्पाइस जेट ने दोनों गंतव्यों के लिए उड़ानपरिसेवा बंद कर दी गई थी। अब शिल्पांचलवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इंडिगो मुंबई के लिए परिसेवा शुरू करने के बाद अब चेन्नई के लिए शुरू करने जा रही है। अंडाल स्थित केएनआई एयरपोर्ट डायरेक्टर कैलाश मंडल ने बंगाल मिरर से कहाकि 16 मई से इंडिगो की फ्लाइट चेन्नई के लिए उड़ान भरेगी। चेन्नई से सुबह 5.45 बजे दुर्गापुर के लिए उड़ान भर यहां दुर्गापुर एयरपोर्ट) सुबह 8.25 बजे उतरेगी। सुबह 8.55 बजे दुर्गापुर से उड़ान भर वहां (चेन्नई) सुबह 11.35 बजे पहुंचेगी।

 वर्तमान में दुर्गापुर से दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए डेली तथा मुंबई के लिए सप्ताह में 4 दिन इंडिगो की फ्लाइट परिसेवा दे रही है। उन्होंने कहा कि दुर्गापुर-चेन्नई के बीच परिसेवा शुरू होने से आसनसोल-दुर्गापुर के साथ-साथ बांकुड़ा, बर्दवान, बोलपुर, पासवर्ती राज्य झारखण्ड के लोगों को यातायात में काफी सुविधा होगी।

शिल्पांचल के व्यवसायिक संगठनों की ओर से विनोद गुप्ता,सचिन राय, मुकेश तोदी,अजय खेतान, शंकर शर्मा, , नरेश अग्रवाल, शंभूनाथ झा, पवन गुटगुटिया, गौरीशंकर अग्रवाल, सोमनाथ बिस्वाल, शंकरलाल शर्मा, संदीप भालोटिया, आरपी खेतान, सुरजीत सिंह मक्कड, सचिन बालोदिया, गुरविंदर सिंह, रवि मित्तल,सतपाल सिंह कीर, आनंद पारीक, संजय तिवारी, आशीष पटेल आदि ने इसका स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *