ADDA चेयरमैन का दायित्व लिया कवि दत्ता ने
बंगाल मिरर, आसनसोल : एडीडीए के नये चेयरमैन कवि दत्ता ने आज दायित्व ग्रहण किया। सुबह में उन्होंने दुर्गापुर में दायित्व संभाला। उन्हें राज्य के मंत्री डा. प्रदीप मजूमदार और टीएमसी जिलाध्यक्ष नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती ने सम्मानित किया। इसके बाद कवि दत्ता आसनसोल स्थित एडीडीए कार्यालय में पहुंचे तथा दायित्व लिया और कर्मियों से मिले। उन्हें सम्मानित करने के लिए मेयर बिधान उपाध्याय, उपमेयर अभिजीत घटक और वसीम उल हक, एडीडीए वाइस चेयरमैन उज्जवल चटर्जी, पार्षद बबीता दास, होटल एसोसिएशन के अनिल जालान, मोनिंदर कुंद्रा आदि पहुंचे थे।














एडीडीए चेयरमैन का दायित्व लेने के बाद कवि दत्ता ने विकास, अतिक्रमण अभियान समेत मुद्दों पर बात की। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के ठीक बाद एडीडीए चेयरमैन रहे रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी को हटा दिया गया। वहीं वाइस चेयरमैन रहे दुर्गापुर के व्यवसायी कवि दत्ता को चेयरमैन नियुक्त किया गया था।

- Asansol में Flyover, Multilevel Parking की मांग पर एक बार फिर Fosbecci ने दिया पत्र
- Durgapur : रंगदारी देने से इनकार करने पर एंबुलेंस चालक से मारपीट का आरोप पूर्व तृणमूल पार्षद पर, बताया बेबुनियाद
- “कविता का सिंहासन से संग्राम नहीं रुकने दूंगा” : दुर्गेश नागी
- सक्शन मशीन से आसनसोल शहर की सफाई का अभियान शुरू पानी चोरी पर एफआईआर की चेतावनी, मंत्री अग्निमित्रा पाल का सख्त संदेश
- नागरिक सुविधाएं, औद्योगीकरण, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और अवैध वसूली सहित कई मुद्दों पर अग्निमित्रा पाल का कड़ा संदेश


