ASANSOL

Asansol : हथियार की नोंक पर रेलकर्मी के घर लाखों की लूट

बंगाल मिरर, आसनसोल: ( Asansol Latest News )Asansol : हथियार की नोंक पर रेलकर्मी के घर लाखों की लूट। आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत दोमाहनी रेल कॉलोनी स्लीपिंग माठ के निकट रेल कर्मी के आवास में घुसकर दो अपराधियों ने हथियार के नोक पर करीब 10 लाख रुपए के गहने एवं अन्य सामान लूट लिया। सूचना पाकर पुलिस छानबीन के लिए पहुंची। घर पर रेल कर्मी की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ थी रेल कर्मी उपेंद्र सिंह अपने गांव गए हुए हैं।

रेल कर्मी की पत्नी सुष्मिता सिंह ने बताया कि उनके पति गांव गए हैं वह घर पर अपने दो बच्चों के साथ थी देर रात दो युवक उनके घर में घुस आए और नगदी और कीमती सामान देने को कहा वरना जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हथियार बिगड़ कर उनसे अलमारी खुलवाई तीन अलमारी से करीब 10 लख रुपए के गहने एवं कीमती सामग्री लूटकर वह लोग फरार हो गए।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *