Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
PANDESWAR-ANDAL

फाटक तोड़ते हुए रेल ट्रैक पर पहुंचा डंपर

बंगाल मिरर, अंडाल : एक भयानक दुर्घटना टली , ईसीएल डंपर ब्रेक फेल होने के कारण रेल गेट को तोड़ते हुए गेट के सामने खड़ी एक स्कूटी और एक बाइक को टक्कर मारते हुए रेल लाइन के बीच में खड़ा हो गया. यह भयानक हादसा अंडाल के मुकुंदपुर रेल साइडिंग के पास हुआ.
गुरुवार की दोपहर अंडाल में मुकुंदपुर रेलवे फाटक बंद था, क्योंकि कोयला लदी एक मालगाड़ी उखड़ा  से अंडाल की ओर आ रही थी. तभी अचानक रेलवे गेट के सामने ईसीएल का विस्फोटक वाहक डंपर  रेलवे गेट को तोड़ते हुए रेलवे लाइन में घुस गया. रेलवे गेट की सुरक्षा में लगे लोगों के प्रयास से मालगाड़ी को किसी तरह रोका गया. बाद में क्षतिग्रस्त डंपर, स्कूटी व बाइक को लाइन से हटाया गया।

सौभाग्य से, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
इस रेल ट्रक पर मयूराक्षी फास्ट पैसेंजर के साथ-साथ हुल एक्सप्रेस और अन्य ट्रेन यात्रा करते हैं। स्थानीय लोगों ने ईसीएल डंपर चालक की पिटाई शुरू कर दी, तो स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने डंपर चालक को बचाया और रेलवे फाटक के एक कमरे में ले गये. इस बीच कई लोगों ने ईसीएल के डंपर में तोड़फोड़ की।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *