Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
PANDESWAR-ANDAL

जमीन घोटाला, थाने में तृणमूल नेता से दुर्व्यवहार, हंगामा

बंगाल मिरर, अंडाल: अंडाल जमीन घोटाला तिरुमला नेट से क्षेत्र के काजोड़ा गांव में जमीन घोटाले का नया मामला सामने आया है। आरोप है कि वैध जमीन मालिकों ने अपनी जमीन पर अवैध निर्माण रोकने की कोशिश की, तो विवाद हो गया। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक सह-अध्यक्ष मलय चक्रवर्ती को थाने में हिरासत में लिया गया, जिसके विरोध में उनके समर्थकों ने थाने के बाहर धरना दिया। बाद में मलय को रिहा कर दिया गया।


काजोड़ा में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर पहले भी जाली दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। ‘जमीन रक्षा कमिटी’ बनाकर ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को काजोड़ा मौजा में एक जमीन पर निर्माण कार्य रोकने के दौरान मालिकों और खरीदारों के बीच तनातनी हुई। शुभम चक्रवर्ती ने दावा किया कि उनकी पैतृक जमीन को जालसाजी कर दूसरों के नाम कर दिया गया। तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष कालोबरण मंडल ने मलय के साथ हुए व्यवहार की निंदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *