Mamata Cabinet के 16 मंत्री हारे, देखें लिस्ट
बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करते हुए कुल 206 सीटें अपने नाम की हैं। वहीं Mamata Banerjee की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) को सिर्फ 81 सीटों पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस को 2 सीटें मिलीं, जबकि वामपंथी दल भी खाता खोलते हुए 1 सीट जीतने में सफल रहे।














सबसे बड़ी खबर यह रही कि भवानीपुर सीट से खुद Mamata Banerjee को Suvendu Adhikari के हाथों हार का सामना करना पड़ा। यह चुनाव टीएमसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पिछले चुनाव में 215 सीटें जीतने वाली टीएमसी इस बार 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। यही नहीं, ममता बनर्जी की कैबिनेट के 28 मंत्रियों में से 16 मंत्री भी चुनाव हार गए हैं।
हारने वाले प्रमुख मंत्रियों की सूची:
- शशि पांजा – श्यामपुकुर
- ब्रात्य बसु – दमदम
- चंद्रिमा भट्टाचार्य – उत्तर दमदम
- सुजीत बसु – विधाननगर
- बेचाराम मान्ना – सिंगूर
- इंद्रनील सेन – चंदननगर
- स्नेहाशीष चक्रवर्ती – जंगीपाड़ा
- सत्यजीत बर्मन – हेमताबाद
- बंकिम हाजरा – सागर
- सिद्दिकुल्ला चौधरी – मोंटेश्वर
- स्वपन देवनाथ – पूर्वस्थली दक्षिण
- प्रदीप मजूमदार – दुर्गापुर पूर्व
- मोलॉय घटक – आसनसोल उत्तर
- उज्जवल विश्वास – कृष्णानगर दक्षिण
- मानस भुइयां – सबंग
- बीरबाहा हांसदा – बिनपुर
कुल 293 सीटों के परिणाम घोषित किए गए हैं, जबकि एक सीट (फलता) पर 21 मई को पुनर्मतदान होगा और उसकी गिनती 24 मई को की जाएगी। डोमकल सीट से वामपंथी उम्मीदवार मुस्तफिजुर रहमान ने जीत हासिल की है। जानकारी के मुताबिक 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है।इस चुनाव परिणाम ने राज्य की राजनीति की दिशा पूरी तरह बदल दी है और बीजेपी को स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में पहुंचा दिया है।

