Saturday, June 20, 2026

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Saturday, June 20, 2026
Bengal Mirror
ASANSOL

कुछ नेता और जनप्रतिनिधि अहंकारी हो गए थे, जिसका खामियाजा तृणमूल कांग्रेस को भुगतना पड़ा : दासू

बंगाल मिरर, आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव वी. शिवदासन ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 15 साल सत्ता में रहने के बाद पार्टी के कुछ नेता और जनप्रतिनिधि अहंकारी हो गए थे, जिसका खामियाजा तृणमूल कांग्रेस को भुगतना पड़ा।दासु ने बिना नाम लिए पूर्व मंत्री समेत कई नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने नेताओं के व्यवहार को पसंद नहीं किया और इस बार तृणमूल को वोट नहीं देकर भाजपा को समर्थन दिया।

उन्होंने कहा कि नेताओं को याद रखना चाहिए था कि अहंकार ज्यादा दिन नहीं टिकता।उन्होंने यह भी कहा कि बस्तिन बाजार दुर्गा मंदिर जैसे मुद्दों की जानकारी ममता बनर्जी को नहीं थी, बल्कि कुछ नेताओं ने उनके नाम का इस्तेमाल कर पार्टी की छवि खराब की। दासु ने दावा किया कि ऐसे कई नेता अब भाजपा में जाने की कोशिश कर रहे हैं और भाजपा को भी ऐसे दल बदलुओं से सावधान रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलकर तृणमूल कांग्रेस फिर से मजबूत होकर उभरेगी।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *