Wednesday, October 7, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, October 7, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLKULTI-BARAKAR

कुल्टी को आसनसोल नगर निगम से अलग करने का आश्वासन दिया विधायक ने

बंगाल मिरर, कुल्टी, राजा बंदोपाध्याय: कुल्टी को फिर से अलग नगरपालिका (म्युनिसिपैलिटी) का दर्जा दिया जाएगा और इसे आसनसोल नगर निगम से अलग किया जाएगा। यह आश्वासन कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने शनिवार को विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों को दिया।शनिवार को विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधि बराकर स्थित विधायक कार्यालय पहुंचे और डॉ. अजय पोद्दार को सम्मानित किया। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक के समक्ष शिकायत रखते हुए कहा कि कुल्टी नगरपालिका को समाप्त कर आसनसोल नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद विभिन्न प्रकार के करों और टैक्स में कई गुना वृद्धि हुई है। इसके कारण आम नागरिकों के साथ-साथ व्यापारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बढ़े हुए करों के बावजूद क्षेत्र को अपेक्षित नगर सेवाएं नहीं मिल रही हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने पश्चिम बर्धमान जिले की कुल्टी, रानीगंज और जामुड़िया नगरपालिकाओं को समाप्त कर उन्हें आसनसोल नगर निगम में शामिल कर दिया था। इसके बाद निगम के वार्डों की संख्या 50 से बढ़कर 106 हो गई थी।विधानसभा चुनाव के दौरान डॉ. अजय पोद्दार ने कुल्टी के लोगों से वादा किया था कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर कुल्टी को फिर से अलग नगरपालिका का दर्जा दिलाया जाएगा।

शनिवार को विश्वकर्मा समाज के सम्मान समारोह में उन्होंने अपने इस वादे को दोहराते हुए कहा कि इस मुद्दे पर रानीगंज और जामुड़िया के भाजपा विधायकों के साथ भी चर्चा हुई है।डॉ. पोद्दार ने कहा, “कुल्टी के साथ-साथ रानीगंज और जामुड़िया को भी भविष्य में अलग-अलग नगरपालिका के रूप में पुनर्गठित किया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं और प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें।”उनके इस बयान से कुल्टी क्षेत्र के लोगों में नई उम्मीद जगी है और अलग नगरपालिका की मांग को एक बार फिर बल मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *