ASANSOL

आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स में विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी का भव्य सम्मान

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स  द्वारा चैंबर भवन में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चैंबर के आजीवन सदस्य, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं हाल ही में निर्वाचित विधायक Krishnendu Mukherjee का गर्मजोशी के साथ स्वागत और सम्मान किया गया।कार्यक्रम में चैंबर के सैकड़ों सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। विधायक के सम्मान में फूलों की मालाएं, मोमेंटो, गुलदस्ते, भगवान की तस्वीरें तथा विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट किए गए। चैंबर के लगभग हर सदस्य ने अपनी ओर से कोई न कोई उपहार देकर विधायक का अभिनंदन किया। इस आत्मीय सम्मान से अभिभूत विधायक ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

समारोह में चैंबर अध्यक्ष ओम बगड़िया, सचिव शंभूनाथ, कोषाध्यक्ष आलोक धार, वरिष्ठ सलाहकार जगदीश केडिया, सहित अनेक गणमान्य सदस्य मंचासीन थे।कार्यक्रम में अरुण शर्मा,जगदीश बागड़ी, अताउल्लाह खान, निरंजन अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, मुकेश तोदी, विनय शर्मा, अमर प्रसाद, अशोक अग्रवाल, विजय माखरिया, शोभन बसु, अविनाश सिंह सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

अपने संबोधन में विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स का शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभिन्न सरकारी विभागों में होने वाले विकास कार्यों में चैंबर के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि व्यापारिक समुदाय के अनुभव और सुझावों का लाभ शहर के विकास में मिल सके।

उन्होंने आसनसोल के समग्र विकास के लिए कई योजनाओं और प्रस्तावित परियोजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में शहर को इन योजनाओं का व्यापक लाभ मिलेगा। विधायक ने चैंबर के सदस्यों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

अपने बीच चैंबर के एक सदस्य को विधायक के रूप में देखकर सदस्यों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने भी चैंबर परिवार के बीच पहुंचकर प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में व्यापारिक समुदाय के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *