ASANSOL

Asansol नगर निगम जब चला नहीं पा रहे मेयर साहब क्यों नहीं देते इस्तीफा : झा

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के इतिहास में शायद ही कभी ऐसा दौर आया होगा जब जनता अपने ही नगर निगम की घोषणाओं पर इतना कम विश्वास करती हो। बड़े दुर्भाग्य की बात है कि आज नगर निगम की विश्वसनीयता गंभीर सवालों के घेरे में खड़ी है।
हटन रोड से अतिक्रमण हटाने की घोषणा नगर निगम ने पूरे जोर-शोर से की थी। 16 मई 2026 को अभियान चलाने का वादा किया गया था, लेकिन वह वादा कागजों तक ही सीमित रह गया। बाद में Memo No. 191/30/PW/ENG/2026 जारी कर 15 दिनों की अतिरिक्त मोहलत दी गई और स्पष्ट रूप से कहा गया कि इसके बाद कोई और समय नहीं दिया जाएगा। आज उस मोहलत की अवधि समाप्त हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। सवाल यह है कि क्या नगर निगम अपने ही आदेशों को लागू करने में असमर्थ है? यदि हां, तो फिर जनता के सामने बार-बार घोषणाएं करने का क्या औचित्य है?

आसनसोल चैंबर के सचिव शंभूनाथ झा ने पत्र लिखकर कहा है कि
आसनसोल की जनता यह महसूस करने लगी है कि नगर निगम की कथनी और करनी में भारी अंतर है। एक ओर अतिक्रमण हटाने के दावे किए जाते हैं, दूसरी ओर बार-बार टालमटोल की नीति अपनाई जाती है। इससे यह संदेश जा रहा है कि प्रशासनिक इच्छाशक्ति का अभाव है और जनता को केवल आश्वासन देकर शांत रखने की कोशिश की जा रही है।

व्यापारियों, नागरिकों और करदाताओं का धैर्य अब जवाब देने लगा है। शहर की सड़कों, यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक हित से जुड़े मुद्दों पर निर्णायक कार्रवाई के बजाय केवल घोषणाएं और मेमो जारी करना किसी भी जिम्मेदार प्रशासन की पहचान नहीं हो सकती।
मैं मेयर महोदय से पूछना चाहता हूं कि आखिर नगर निगम की घोषणा और वास्तविक कार्रवाई के बीच इतना बड़ा अंतर क्यों है? यदि नगर निगम अपने निर्णयों को लागू करने में सक्षम नहीं है, तो इसकी नैतिक जिम्मेदारी कौन लेगा?
मेयर महोदय, जनता ने आपको नेतृत्व के लिए चुना था, बहाने सुनने के लिए नहीं। यदि नगर निगम को प्रभावी ढंग से संचालित करना संभव नहीं हो पा रहा है, तो नैतिकता की मांग है कि आप अपने पद पर पुनर्विचार करें। लोकतंत्र में पद सम्मान का विषय है, लेकिन उससे बड़ी चीज जवाबदेही होती है।

आसनसोल की जनता अब आश्वासन नहीं, परिणाम चाहती है। समय आ गया है कि नगर निगम अपनी विश्वसनीयता बचाने के लिए ठोस कार्रवाई करे, अन्यथा इतिहास इस कार्यकाल को वादों, विफलताओं और प्रशासनिक निष्क्रियता के दौर के रूप में याद रखेगा आसनसोल के अब तक के इतिहास मे सबसे बेकार मेयर ।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *