भाजपा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित
हूल दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल जिला अस्पताल में रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से वार्ड संख्या 29 के भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता के नेतृत्व में धादका स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम में विधायक जितेंद्र तिवारी, विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, पूर्व पार्षद बिग ठाकुरसहित कई भाजपा नेता अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत हूल दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।














इस दौरान अतिथियों ने पार्षद गौरव गुप्ता की पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और इस तरह के शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की।कार्यक्रम में भाजपा नेता किशोर कुशवाहा, प्रतिमा कुशवाहा, सौरव गुप्ता, राहुल पासवान, डॉ. सी.एन. प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


