Tuesday, July 21, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, July 21, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ बंगाल की पहल पर आसनसोल में कविता उत्सव का आयोजन

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः* कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ बंगाल की ओर से रविवार शाम आसनसोल के रवींद्र भवन में एक भव्य कविता उत्सव का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंदजी महाराज ने किया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष एवं पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी, आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।कविता उत्सव में बंगाली, हिंदी और उर्दू भाषा के कवियों एवं साहित्यकारों ने भाग लिया

उन्होंने अपनी कविताओं और साहित्यिक रचनाओं का पाठ कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के बारे में संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पिछले चार वर्षों से कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ बंगाल राज्य तथा इस क्षेत्र के साहित्यकारों और कलाकारों के लिए ऐसा मंच तैयार करने का प्रयास कर रहा है, जहां वे स्वतंत्र रूप से अपने विचारों और रचनात्मकता को अभिव्यक्त कर सकें।

उन्होंने आगे कहा कि पहले कई साहित्यकार खुलकर साहित्य सृजन करने में संकोच महसूस करते थे। अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं और साहित्यकार अपनी इच्छाओं तथा विचारों को स्वतंत्र रूप से अपनी रचनाओं के माध्यम से व्यक्त कर पा रहे हैं। उनके अनुसार, यह एक स्वस्थ और लोकतांत्रिक समाज की पहचान है।कार्यक्रम में उपस्थित आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय ने कहा कि जिले के विभिन्न हिस्सों से कवियों और साहित्यकारों की उत्साहपूर्ण भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि पिछले चार वर्षों में कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ बंगाल ने उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में यह संगठन पश्चिम बंगाल की प्रमुख साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्थाओं में से एक बनेगा।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *