Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

अवैध झारखंड लॉटरी के खिलाफ अभियान, लाउदोहा में एक गिरफ्तार

*बंगाल मिरर, सार्थक कुमार दे, दुर्गापुर:* अवैध झारखंड लॉटरी के खिलाफ अभियान चलाकर दुर्गापुर-फरीदपुर (लाउदोहा) थाने की पुलिस को सफलता मिली है। रविवार को चलाए गए अभियान में बनग्राम निवासी क्रांति चौधरी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति के पास से कई अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए गए हैं।उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के जरिए जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस अवैध लॉटरी गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मोहन नामक एक व्यक्ति इस अवैध टिकट गिरोह का मुख्य सरगना है।पुलिस का दावा है कि अवैध लॉटरी की बिक्री के खिलाफ इससे पहले भी लाउदोहा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कई बार अभियान चलाया गया है और इसमें सफलता भी मिली है। संबंधित मामले में शिकायत मिलने पर भविष्य में भी लगातार अभियान चलाया जाएगा, ऐसा थाने के एक अधिकारी ने बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *