ASANSOL

स्वतंत्रता दिवस को लेकर कड़ी निगरानी बंगाल-झारखंड सीमा के चेकपोस्ट पर पुलिस की नाका तलाशी

*बंगाल मिरर, कुल्टी, राजा बंदोपाध्यायः*रात बीतते ही 15 अगस्त को देश का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना या तोड़फोड़ न हो, इसे ध्यान में रखते हुए बंगाल-झारखंड सीमा के डुबुरडीही चेकपोस्ट पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नाका तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

दूसरे राज्यों से आने वाली यात्री बसों, चार पहिया वाहनों और मोटरसाइकिलों को रोककर तलाशी ली जा रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही उसके सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से यह भी जानकारी ली जा रही है कि वह कहां से आ रहा है और उसका गंतव्य क्या है।आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत चौरंगी फांड़ी और कुल्टी ट्रैफिक गार्ड पुलिस की ओर से यह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *