Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOLBARABANI-SALANPUR-CHITTARANJAN

भारी बारिश में बाराबनी में सड़क धंसी, इलाके के लोग परेशान, आवागमन बंद

*बंगाल मिरर, बाराबनी, राजा बनर्जीः* रातभर हुई भारी बारिश के कारण पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल के बाराबनी में भानौड़ा-भासकाझुड़ी से नूनी मोड़ जाने वाली सड़क पर बड़ा धंसाव हो गया। बुधवार सुबह इस धंसाव की खबर सामने आने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मदनमोहनपुर गांव के पास सड़क का करीब 10 फीट गहरा और 80 से 90 फीट लंबा हिस्सा धंसकर टूट गया है।इसके कारण सड़क पर सामान्य आवागमन लगभग पूरी तरह बंद हो गया है।

हालांकि, स्थानीय लोग किसी तरह धंसे हुए हिस्से से बाइक लेकर और पैदल आवाजाही कर रहे हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। खबर मिलने के बाद बाराबनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। भाजपा नेता भी घटनास्थल पर पहुंचे।स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।पुलिस ने बैरिकेड लगाकर धंसी हुई सड़क को घेर दिया है।

साथ ही क्षेत्र के लोगों को दूसरे रास्ते से घूमकर आवागमन करने की सलाह दी गई है।स्थानीय भाजपा नेता सुजीत मंडल ने कहा कि भारी बारिश के कारण ही सड़क पर यह धंसाव हुआ है। इस पूरे मामले की जानकारी ब्लॉक प्रशासन को दी गई है। सड़क की जल्द मरम्मत के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *