Wednesday, October 7, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, October 7, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

बारिश से सड़कें बदहाल टेंडर और गुणवत्ता को लेकर मंत्री अग्निमित्रा पाल ने तृणमूल सरकार पर साधा निशाना

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:* लगातार हो रही बारिश के कारण पूरे राज्य में सड़कें बेहद खराब हो गई हैं। विभिन्न इलाकों में कई जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे हालात के बीच शुक्रवार को आसनसोल में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य की नगर पालिका एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सड़कों की बदहाली को लेकर पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “अब देखिए, सड़कों की हालत कितनी खराब हो गई है। जबकि पिछली सरकार ने सड़कों की ओर ध्यान ही नहीं दिया। एक के बाद एक टेंडर हुए।

हर छह महीने के बाद टेंडर निकाले गए। लेकिन सड़क की गुणवत्ता से समझौता किया गया। कोई काम नहीं किया गया। जबकि यह जनता का पैसा है। मुख्यमंत्री ने कह दिया है कि 10 अक्टूबर से पहले सभी सड़कों को ठीक करना होगा। इसी तरह नदी कटाव की समस्या भी है। नदी कटाव की समस्या हम बार-बार देखते आए हैं, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हुआ। कभी किसी ने इस बारे में नहीं सोचा।

इन सभी चीजों को लेकर हम सोच रहे हैं। हालांकि मैं स्पष्ट कर दूं कि हम सिर्फ सोच नहीं रहे हैं, बल्कि इसका समाधान भी करेंगे।”डेंगू की रोकथाम और जागरूकता के संबंध में उन्होंने कहा, “इसे लेकर हमने एक मेगा ड्राइव शुरू की है। शनिवार से आसनसोल में लोगों को जागरूक करने के लिए एक रैली निकाली जा रही है। इसमें स्वास्थ्यकर्मियों और सफाईकर्मियों को साथ लेकर हम रैली कर रहे हैं।

आम लोगों से हमारा अनुरोध है कि कहीं भी पानी जमा न होने दें। पिछले साल की तुलना में इस बार डेंगू के मामले पहले से 15-18 प्रतिशत कम हुए हैं। इसे और कम करना होगा। हम इसी दिशा में प्रयास कर रहे हैं। हम लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।”इस दिन अभिषेक बनर्जी की विदेश यात्रा के संबंध में मंत्री ने कहा, “अदालत ने तो अनुमति दे दी है।

जहां तक मुझे जानकारी है, अभिषेक बनर्जी के साथ सरकार के कुछ अधिकारी भी गए हैं। हमें सिर्फ डर इस बात का है कि अभिषेक बनर्जी कहीं भाग न जाएं। क्योंकि भागने के कई कारण हैं। अगर इलाज कराना है, तो हम जिस तरह से इलाज कराते हैं, वह भी उसी तरह से इलाज करा सकते हैं। लेकिन उन्हें अमेरिका ही जाना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *