घर से कुछ ही दूरी पर लापता युवक का फंदे से लटका शव बरामद, अंडाल में सनसनी
*बंगाल मिरर, अंडाल, चरण मुखर्जी व राजा बंदोपाध्यायः* आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंडाल थाना क्षेत्र के काजोड़ा पंचायत के कुलबागान इलाके में एक युवक का फंदे से लटका शव बरामद होने से बुधवार सुबह सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गौतम बागदी (35) के रूप में हुई है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मंगलवार से गौतम बागदी का कोई पता नहीं चल रहा था। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी उनकी तलाश में जुट गए। बाद में घर से करीब 500 मीटर दूर एक सुनसान जगह पर स्थानीय लोगों ने गौतम को फंदे से लटका हुआ देखा।













सूचना मिलने पर अंडाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना किस कारण हुई, इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गौतम की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस घटना के बाद मृतक के परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक की लहर है।

