ASANSOL

Lions Club Asansol East ने मनाया मैगजीन मंथ व शिक्षक दिवस

बंगाल मिरर, आसनसोल: लायंस क्लब ऑफ आसनसोल ईस्ट की ओर से आसनसोल क्लब लिमिटेड में मैगजीन मंथ एवं शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए मणिमाला गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रंजना राय चौधरी तथा पत्रकार चंदन कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों ने क्लब की पत्रिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में वरिष्ठ लायन पदाधिकारी जयंती मल्लिक, डॉ. आर.सी. मल्लिक, डॉ. एस.एस. सरकार, डॉ. लखी सरकार, मुकेश टोडी, डॉ. नबारुण गुहाठाकुरता, राजेंद्र प्रसाद बालोदिया, लायंस क्लब आसनसोल ईस्ट के अध्यक्ष मदन मोहन भट्टाचार्य सचिव अनीता अग्रवाल कोषाध्यक्ष डॉक्टर श्यामल सेठ, लता चोपड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। जसविंदर सिंह घुम्मन को नए सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई


आयोजकों ने कहा कि शिक्षक दिवस के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। साथ ही मैगजीन मंथ के तहत क्लब की गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों को पत्रिका के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *