आसनसोल में नियंत्रण खोकर पलटा टोटो दो महिला पुलिसकर्मी घायल
*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः* नियंत्रण खोने के बाद टोटो पलटने से दो महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। शनिवार सुबह यह घटना आसनसोल-दोमहानी रोड पर कल्ला स्थित ईसीएल के सेंट्रल अस्पताल के पास हुई। इस घटना से इलाके में हलचल मच गई।घायल दोनों महिला पुलिसकर्मियों की पहचान हीरापुर थाना क्षेत्र के बर्नपुर निवासी अल्पना धीवर और रुम्पा मंडल के रूप में हुई है। घायल अवस्था में दोनों को तुरंत रेस्क्यू कर आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।













उनकी शारीरिक स्थिति स्थिर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, दोनों महिला पुलिसकर्मी अल्पना धीवर और रुम्पा मंडल शनिवार सुबह टोटो से बाराबनी थाना में ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही थीं। रास्ते में कल्ला अस्पताल के पास अचानक टोटो के नियंत्रण खोने से वह पलट गया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसे में दोनों महिला पुलिसकर्मी घायल हुई हैं।


