Asansol होटल आशियाना इन’ का भव्य उद्घाटन, लग्जरी स्टे और रूफटॉप रेस्तरां की सुविधा
बंगाल मिरर, ‘आसनसोल: NH-19 पलाशडीहा, रिलायंस टावर के ठीक सामने नए लग्जरी रेजिडेंशियल होटल ‘होटल आशियाना इन’ का शानदार शुभारंभ हुआ है। 25 सितंबर की शाम 6 बजे से एक भव्य समारोह के दौरान इस होटल का ग्रैंड ओपनिंग किया गया।इस अवसर पर आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सोमात्मानंदजी महाराज और आसनसोल नगर निगम (AMC) के पूर्व चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।









होटल के मालिक रामेश्वर बोधवानी और अभिषेक बोधवानी ने बताया कि इस होटल में अतिथियों के लिए लग्जरी स्टे की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही ग्राउंड फ्लोर पर फाइन डाइनिंग और ऊपर एक शानदार रूफटॉप रेस्तरां की सुविधा भी उपलब्ध है। हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों और स्थानीय निवासियों के लिए यह एक बेहतरीन ठिकाना साबित होगा। बोधवानी परिवार की ओर से समारोह में शामिल हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।





