Anubrata Mondal सत्ता जाते ही जाते ही बदले हालात! आंखों के सामने तोड़फोड़ नजर आए बेबस
बंगाल मिरर,बीरभूम: कभी बीरभूम की राजनीति में दबंग नेता के रूप में पहचान रखने वाले तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुव्रत मंडल आज अपने ही कार्यालय में युवकों के सामने बेबस नजर आए। सत्ता का रुतबा हो या राजनीतिक दबदबा, वक्त बदलते ही सब कुछ बदल जाता है। बुधवार को सिउड़ी में हुई घटना ने कुछ ऐसा ही सवाल खड़ा कर दिया है।









जानकारी के मुताबिक, बुधवार को कुछ युवक अनुव्रत मंडल के कार्यालय में घुस गए। बताया जा रहा है कि युवकों ने उन्हें एक कमरे में बैठाकर रखा और इसके बाद कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान कुर्सियों, मेजों से लेकर एयर कंडीशनर तक को नुकसान पहुंचाया गया।
आरोप है कि युवक अनुव्रत मंडल को धमकी देते हुए कार्यालय में तोड़फोड़ कर रहे थे। इसी दौरान मेज का कांच टूटकर उनके चेहरे पर जा लगा।
कभी जिनके नाम से बीरभूम की राजनीति में दबदबे की चर्चा होती थी, आज उन्हीं के कार्यालय में इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
सत्ता का साथ छूटते ही क्या राजनीतिक दबदबा भी कमजोर पड़ जाता है? सिउड़ी की इस घटना ने एक बार फिर राजनीति में बदलते वक्त और बदलते समीकरणों की चर्चा छेड़ दी है।
हालांकि, घटना के पीछे की वजह और इसमें शामिल युवकों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। हालांकि युवक कह रहे थे कि तुमने 15साल तक बहुत अत्याचार किया।





