KULTI-BARAKAR

Kalyaneshwari Temple पुजारी के घर से गहने-नकदी चोरी !

बंगाल मिरर, कुल्टी (पश्चिम बर्दवान): पश्चिम बंगाल के कुल्टी थाना अंतर्गत चौरंगी फांड़ी क्षेत्र के सबनपुर गांव में विजयादशमी के दिन दिनदहाड़े चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। चोरों ने सबनपुर प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित मां कल्याणेश्वरी मंदिर के सेवायत धीरेंद्रनाथ देवघरिया के घर को निशाना बनाया। घर में किसी के मौजूद नहीं रहने का फायदा उठाकर बदमाश खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी तोड़कर सोने के गहने, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।


चोरों ने घर के अंदर सामान को बिखेर दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मंदिर से घर लौटने के बाद सेवायत को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने चौरंगी फांड़ी की पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। विजयादशमी के दिन दिनदहाड़े हुई इस चोरी से स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है। पुलिस चोरी की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *