Asansol : तालाब भरने के आरोप ने खड़े किए सवाल, विधायक पहुंचे लिया एक्शन
बंगाल मिरर, आसनसोल: क्या टीएमसी शासनकाल में भू-माफियाओं का आतंक चरम पर था और अब सत्ता परिवर्तन के बाद अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई होगी? आसनसोल के दक्षिण धाधका इलाके में तालाब भरने और कथित अवैध कब्जे की शिकायत के बाद यह सवाल फिर चर्चा में है। स्थानीय निवासियों ने इस मामले में भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को सामूहिक आवेदन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।











शिकायत के अनुसार, दक्षिण धाधका के जे.सी. बोस लेन और बाईपास रोड के पास स्थित एक तालाब को कथित तौर पर भरा जा रहा है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि इससे प्राकृतिक जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होगी और बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या बढ़ सकती है। आवेदन में आसनसोल नगर निगम के एक पूर्व पार्षद पर भी तालाब भरने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।अब कार्रवाई की बारी किसकी?


मामले पर भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है और उन्होंने जिला प्रशासन तथा पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। विधायक ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में अवैध कब्जे या कानून के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन मौके पर जाकर जांच करेगा?
क्या तालाब भरने के लिए आवश्यक अनुमति ली गई है? और यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो क्या जिम्मेदार लोगों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होगी?स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से घटनास्थल का निरीक्षण कर तालाब की स्थिति और अनुमति संबंधी दस्तावेजों की जांच करने की मांग की है।सत्ता परिवर्तन के बाद अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई के दावों की असली परीक्षा अब प्रशासनिक कदमों से होगी। फिलहाल, शिकायत पर जांच और कार्रवाई का इंतजार है।
