बंगाल के विकास को ममता बनर्जी ने दी नई दिशा: राजा गुप्ता
बंगाल मिरर, आसनसोल :आसनसोल उत्तर ब्लॉक 2 तृणमूल कांग्रेस के द्वारा सोमवार को राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए आसनसोल रेलपार बरुआ बाजार मोड़ के समीप एक पथ सभा का आयोजन किया गया । जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष उत्पल सिन्हा, राजा गुप्ता, संजय पासवान समेत विभिन्न वार्डों के तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर वार्ड 29 तृणमूल अध्यक्ष राजा गुप्ता ने कहा कि राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व में मां माटी मानुष की सरकार चल रही है। राज्य के मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए सतत प्रयत्न कर रही है। राज विकास की दिशा में अग्रसर हो गया है। मुख्यमंत्री के द्वारा गरीबों, महिलाओं, युवाओं, पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, मजदूरों के कल्याण के लिए 44 योजनाएं लागू की है। इन योजनाओं को हम लोग बूथ स्तर तक घर-घर पहुंचाने के लिए प्रचार करेंगे। ताकि लोगों को यह जानकारी हो कि राज्य के मुख्यमंत्री ने उन लोगों के लिए क्या किया है। जिस तरह कन्याश्री, युवाश्री, सोबुज साथी, खाद्य साथी, आदि योजनाओं के लागू करने से आम नागरिकों को लाभ मिल रहा है। लेकिन विपक्षी दलों के द्वारा यह झूठा प्रचारित किया जा रहा है कि सरकार ने कुछ नहीं किया। इस गलत प्रचार को खत्म करने के लिए हम लोग घर-घर जाकर सरकार की योजनाएं और उपलब्धियों को बताएंगे।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686.jpg?resize=500%2C428&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2020/07/FB_IMG_1594658594002.jpg?resize=800%2C523&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2020/07/IMG-20200713-WA0005-1024x589.jpg?resize=800%2C460)