West Bengalराजनीति

भाजपा विधायक का शव मिला फंदे से लटका, हत्या का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

बंगाल मिरर, कोलकाता ः राज्य के उत्तर दिनाजपुर के भाजपा विधायक देवेन्द्र नाथ राय का शव सोमवार को फंदे से लटका मिलने सनसनी फैल गयी। वहीं इसे लेकर राजनीति भी गरमा गयी है। भाजपा इसे राजनीतिक हत्या बता रही है। भाजपा ने घटना की सीबीआई जांच की भी मांग कर दी है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस इस आरोप को निराधार बताते हुए भाजपा पर ओछी राजनीति करने की बात कह रही है. उल्लेखनीय है कि देवेन्द्रनाथ राय माकपा के विधायक चुने गये थे। बीते वर्ष ही वह भाजपा मं शामिल हुए थे। सोमवार को उनके घर से कुछ दूर स्थित एक दुकान में फंदे से उसका शव लटका पाया गया।

Leave a Reply