ASANSOLDURGAPUR

राज्यभर में वकीलों पर हो रहे हमलों के विरोध में प्रदर्शन दुर्गापुर में निकाली गई रैली, आसनसोल में प्रदर्शन

*बंगालमिरर, आसनसोल और दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्याय:* राज्य के विभिन्न हिस्सों में वकीलों पर हो रहे हमले, उत्पीड़न और उनकी सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच विरोध में आसनसोल जिला एवं दुर्गापुर अनुमंडल अदालत के वकील सड़क पर उतरे।सोमवार सुबह आसनसोल अदालत परिसर में वकीलों ने विरोध रैली निकाली। रैली के बाद अदालत से सटे घड़ी मोड़ पर गांधी प्रतिमा के नीचे वकीलों ने प्रदर्शन किया।इसी तरह, दुर्गापुर अनुमंडल अदालत से सिटी सेंटर बस स्टैंड तक वकीलों ने विरोध रैली निकाली।वकीलों का आरोप है कि राज्य के विभिन्न स्थानों पर कार्यरत वकील हमले और हिंसा का शिकार हो रहे हैं।

यहां तक कि अदालत परिसर में भी उनकी सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। इस स्थिति में वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन पर हमले की घटनाओं में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।पूरे मामले को गंभीरता से देखने के लिए पुलिस प्रशासन से भी अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *