ASANSOLPURULIA-BANKURAWest Bengal

राज्यपाल संवैधानिक कार्य कर रहे ः दिलीप घोष

बंगाल मिरर, विकास प्रसाद, पुरुलिया 17 जुलाई : पुरुलिया में शुक्रवार की सुबह अपने कर्मियों को साथ लेकर प्रातः भ्रमण पर निकले भाजपा के दिलीप घोष ने चाय पीने के दौरान पत्रकारों से मुखातिब हुए प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सांसद दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी। कहा कि क्या सिर्फ मुख्यमंत्री ही राजनीति कर सकती हैं? हम भी हर चीज के लिये राजनीति करेंगे, रोक सकें तो रोक लें। दिलीप घोष ने राज्य सरकार पर केंद्र सरकार की सभी परियोजनाओं के पैसे लूटने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि, “राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। हर दिन हमारे नेता और कार्यकर्ता मारे जा रहे हैं और उसे आत्महत्या ठहराने का प्रयास किया जा रहा है।” दूसरी तरफ कहा कि इस सरकार का पार्टी पर कोई नियंत्रण नहीं है। ममता बनर्जी के पास मुख्यमंत्री पद के लिए कोई योग्यता ही नहीं है।उन्होंने राज्यपाल जगदीप धनखड़ के संदर्भ में कहा कि ममता बनर्जी राज्यपाल को गिरफ्तार नहीं कर सकती। वे रस्सी बांधकर उन्हें पुलिस स्टेशन भी नहीं ला सकती। अगर वे ऐसा कर सकती तो वे इसका भी इस्तेमाल करती। इसलिए ही राज्यपाल का व्यक्तिगत रूप से अपमान किया जा रहा है। राज्यपाल अपने स्वयं के क्षेत्राधिकार से संवैधानिक कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply