Raniganj महिला की मौत से सनसनी, हत्या की आशंका, जांच को पहुंचे सीपी, फॉरेंसिक, डॉग स्क्वायड
बंगाल मिरर, रानीगंज: ( Raniganj News ) रानीगंज के निमचा फांड़ी क्षेत्र के जेके नगर कोलियरी के पास सोमवार रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक तौर पर महिला के साथ कथित मारपीट और हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।









घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणब कुमार, डीसीपी सेंट्रल ध्रुव दास, एसीपी सेंट्रल-2 विमान कुमार मृधा, रानीगंज थाना प्रभारी पार्थ घोष और निमचा फांड़ी की आईसी नासरीन सुल्ताना समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।


पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि महिला लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही थी और बाल्को कंपनी के आवास में अकेली रहती थी। उसके बेटे-बेटियां बाहर रहते हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस की तलाशी के दौरान घर के बाहर से ही सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया और महिला गंभीर अवस्था में पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
महिला की मौत हत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस की विशेष टीम मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं।


