बिहार की जीत का आसनसोल में भाजपाइयों ने मनाया जश्न
बंगाल मिरर, आसनसोल ः बिहार की जीत का आसनसोल में भाजपाइयों ने मनाया जश्न बिहार में एनडीए की जीत की खुशी में आसनसोल के विभिन्न हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। आसनसोल दक्षिण मंडल एक की ओर से सुधा देवी के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ जुलुस निकाला गया। वहीं एक-दूसरे को कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गणेश माड्डि, तरुण ठाकुर आदि मौजूद थे. शाम में रेलपार इलाके में जुलूस में भाजपा नेता शंकर चौधरी, अभिराज शर्मा, चिंटू शर्मा, रवि मंडल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं आसनसोल मंडल 3 की ओर से उषाग्राम इलाके में जुलूस निकाला गया। इस दौरान प्रभात महतो, विभाष दास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.















