ASANSOL

काले सिंह का निधन

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल उषाग्राम पूर्वासा कॉलोनी निवासी सह आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जसवंत सिंह उप्पल (काले सिंह) का निधन शुक्रवार की देर रात हृदय गति रुकने से हो गयी। वह अपने पीछे अपना भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गए।

उनके आकस्मिक मौत से सिख समाज में शोक का माहौल है। शनिवार की सुबह उनके शुभचिंतक आवास पर पहुंचे उन लोगों ने ने उनकी आत्मा की शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना किया एवं इस दुःख की घड़ी में उनके घर पर शांति बनी रहे उसके लिए कामना किया। आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह भरारा, अविनाश सिंह बिंद्रा, अमरजीत सिंह उप्पल, बलजिंद्र सिंह ढिल्लो, गुरजीत सिंह मागो, गुरुचरण सिंह भरारा, मनदीप सिंह लाली, तलविंदर सिंह ढिल्लो, अनिल सिंह गंभीर गुरु चौधरी सहित उनके चाहने वालों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया।

काले सिंह file photo

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *