Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOLASANSOL-BURNPUR

Burnpur शिवस्थान महावीर दल सेंट्रल अखाड़ा द्वारा पगड़ी वितरण, मंत्री की घोषणा अखाड़ा कमेटियों को मिलेगा 30-30 हजार का अनुदान

*बंगाल मिरर , बर्नपुर :-* बर्नपुर शिवस्थान महाबीर दल सेंट्रल अखाड़ा की ओर से आयोजित पगड़ी वितरण कार्यक्रम में आज दुर्गा पूजा और आगामी अखाड़ा शोभा यात्रा को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मौजूद मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि चुनाव में आप लोगों ने जो साथ दिया है, हम उसे कभी नहीं भूलेंगे।उन्होंने कहा कि हम दायित्व लेकर, प्रशासनिक दायित्व लेकर सभी काम करेंगे। उन्होंने मंच से अखिलेश बाबू को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जितने भी पुराने अखाड़े हैं, सबको लाइसेंस मिलना ही है। अगर कोई नया अखाड़ा भी बनाना चाहता है तो उसके लिए भी प्रशासनिक स्तर पर कोई दिक्कत नहीं होगी, आप आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि इस बार दुर्गापूजा में करीब 12 से 14 हजार नई दुर्गा पूजाएं हो रही हैं। दुर्गापुर विधानसभा में भी अगर 18 में भी कोई नई पूजा करना चाहे तो प्रशासन की ओर से कोई समस्या नहीं है।उन्होंने कहा कि आप लोगों का हमारे ऊपर, हमारी सरकार के ऊपर जो भरोसा है, उसी भरोसे के कारण आज मुझे यह दायित्व मिला है। इसे मैं पद नहीं, दायित्व मानती हूं। आप लोगों की शुभकामनाओं, आशीर्वाद और गौरी दादा के आशीर्वाद से इसे दिल लगाकर निभाएंगे। शिवस्थान के नाम में कोई कमी नहीं आने देंगे। मंदिर का जो भी विकास करना है, वह सेठ जी को बताकर करेंगे, अपनी तरफ से भी करेंगे और जरूरत पड़ी तो सरकार की तरफ से भी करवाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *