ASANSOL

Sunil Bansal ने Asansol भाजपा जिला कार्यालय का किया भूमि पूजन, विपक्ष पर भी साधा निशाना

बंगाल में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ हो रही दुर्गापूजा: सुनील बंसल

बंगाल मिरर, आसनसोल:*भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पश्चिम बंगाल के संगठनात्मक प्रभारी सुनील बंसल( Sunil Bansal ) ने मंगलवार को आसनसोल में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में विपक्षी राजनीतिक दल अपनी हार छिपाने के लिए राजनीतिक नाटक कर रहे हैं और दूसरे कार्ड खेलने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है।
सुनील बंसल आसनसोल में भाजपा के जिला कार्यालय के नए भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने दिल्ली की राजनीति के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर भी अपनी बात रखी।
भाजपा जिला कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष तनु भट्टाचार्य, जिला प्रभारी सिंटू सेनापति, मंत्री अग्निमित्रा पॉल, विधायक जितेंद्र तिवारी, अरिजीत राय, कृष्णेंदु मुखर्जी और पार्थ घोष सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दुर्गापूजा को लेकर किया बड़ा दावा


सुनील बंसल ने पश्चिम बंगाल के सभी नागरिकों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार पूरे राज्य में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ दुर्गापूजा का आयोजन हो रहा है। गांवों से लेकर चौराहों तक पूजा की तैयारियां लोगों में नया उत्साह पैदा कर रही हैं।


उन्होंने दावा किया कि इस बार बंगाल के लोगों को सांस्कृतिक दृष्टि से आजादी का नया एहसास हो रहा है और वे खुलकर मां दुर्गा की पूजा कर पा रहे हैं। उनके अनुसार, अब लोगों को पूजा आयोजन के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं पड़ रही है। जनता और समाज के लोग मिलकर विभिन्न स्थानों पर दुर्गापूजा का आयोजन कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *