Raniganj डामलिया जल परियोजना का निरीक्षण
बंगाल मिरर, रानीगंज : Raniganj डामलिया जल परियोजना का निरीक्षण, आसनसोल नगरनिगम के रानीगंज के डामलिया जल परियोजना का निरीक्षण नगरनिगम की टीम ने किया। निगमायुक्त नितिन सिंघानिया के नेतृत्व बोर्ड सदस्य पूर्णशशि राय, अधीक्षण अभियंता सुकोमल मंडल, कार्यपालक अभियंता अचिंत्य बारुई, सहायक अभियंता इंद्रजीत कोनार आदि मौजूद थे। निगमायुक्त ने जल परियोजना का निरीक्षण कर जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। ताकि रानीगंज की जनता को पर्याप्त पानी मिल सके।















