दुर्गापुर-फरीदपुर में 49 पूजा समितियों को अनुदान
*बंगाल मिरर, सार्थक कुमार डे, दुर्गापुर:* दुर्गा पूजा की तैयारियों में तेजी लाने के लिए दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक की 49 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों को वर्ष 2026 के सरकारी अनुदान के चेक सौंपे गए। सोमवार को दुर्गापुर-फरीदपुर (लाउदोहा) थाने में आयोजित एक कार्यक्रम में अंडाल के एसीपी दीप कुमार साहा ने पूजा समितियों को चेक प्रदान किए। इस अवसर पर फरीदपुर थाने के ओसी हिमाद्री शेखर बर्मन सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष ब्लॉक में सात नई दुर्गा पूजाओं का आयोजन किया जा रहा है।













प्रत्येक पूजा समिति को एक लाख रुपये का अनुदान दिया गया है। इनमें लबनापाड़ा में पहली बार सार्वजनिक दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। सरकारी अनुदान मिलने से पूजा आयोजक काफी खुश हैं।वहीं, पानसियूली नेताजी तरुण संघ के सचिव विश्वनाथ घोष ने बताया कि पूजा आयोजन के साथ-साथ जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी इस अनुदान से मदद मिलेगी।

