ASANSOL

दक्षिण बंगाल में 27 से 30 तक बारिश का अलर्ट

बंगाल मिरर, आसनसोल: सावन की शुरुआत के साथ ही बारिश की भी संभावना बढ़ गई है मौसम विभाग द्वारा दक्षिण बंगाल के जिलों में 27 से 30 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 27 को येलो अलर्ट जारी कर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं 28 और 29 को ऑरेंज अलर्ट जारी कर भारी से भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। 30 जुलाई को भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार 27 को उत्तर 24 परगना दक्षिण 24 परगना मिदनापुर पूर्व बर्दवान 7 से 11 सेंटीमीटर बारिश की संभावना है वहीं 28 और 29 को 7 से 20 सेंटीमीटर बारिश की संभावना उत्तर व दक्षिण 24 परगना तथा मिदनापुर जिले में है। जबकि कोलकाता हावड़ा पूर्व बर्दवान आदि जिलों में 7 से 11 सेंटीमीटर बारिश होने की संभावना है । वहीं 30 जुलाई को नदिया पश्चिम बर्दवान बीरभूम जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *