Tuesday, September 22, 2026

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, September 22, 2026
Bengal Mirror
ASANSOL

बारिश से घर गिरा एक बच्चे की मौत दो घायल

बंगाल मिरर ,आसनसोल : शिल्पांचल में बीते दो दिनों से रुक रुक कर लगातार बारिश से आसनसोल नगर निगम के 15 नंबर वार्ड स्थित केडी सिंह कोलियरी के बोरिंगपाडा इलाके में निगम प्रशासक बोर्ड सदस्य श्याम सोरेन के घर के पास स्थित दो मिट्टी का घर ढह गया। मिट्टी के घर ढहने से घर का सामान मलवे में दब गया। 

वहीं एक घर के 2 बच्चे एवं एक घर के एक बच्चा घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायल बच्चों को को जिला अस्पताल लाया गया। इसमें दो को प्राथमिक चिकित्सा कर छोड़ दिया गया ।एक बच्चा को भर्ती किया गया था। 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जिसकी पहचान निखिल बास्की के रूप में हुई इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकड़ मौके पर निगम प्रशासक बोर्ड सदस्य श्याम सोरेन सहित स्थानीय लोग मदद के लिए आ गया है। घर के लोगों को सुरक्षित जगह पर रख गया। स्थानीय लोगों की मदद से मलवे की साफ सफाई किया गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *