Paschim Bardhaman: नदी से बालू निकालने की पाबंदी हटी
बंगाल मिरर, आसनसोल :पश्चिम बर्धमान जिले में पिछले कुछ समय से चल रहे बालू (रेत) संकट से निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों और आम जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर, पश्चिम बर्धमान द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, मानसून के दौरान नदी तल से बालू निकालने पर जो प्रतिबंध लगाया गया था, उसे अब आधिकारिक तौर पर वापस ले लिया गया है।
17 सितंबर 2026 को हुई जिला स्तरीय बालू समिति (District Level Sand Committee) की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद यह आदेश जारी किया गया है।









इस आदेश के तहत, पश्चिम बर्धमान जिले के नदी तलों से नियमों और शर्तों का पालन करते हुए 5 अक्टूबर 2026 से बालू के उत्खनन (extraction) की अनुमति फिर से दे दी गई है।
मानसून सीजन के कारण लगी रोक हटने से अब बाजार में बालू की आपूर्ति सुचारू होने की संभावना है, जिससे रुके हुए निर्माण कार्यों को गति मिलेगी और बालू की किल्लत से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी।




