ASANSOL

तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ ने कविगुरु को दी श्रद्धांजलि

बंगाल मिरर, आसनसोल: तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ की ओर से दुर्गा मंदिर के पास रविंद्र नाथ टैगोर के “प्रयाण दिवस” के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ की ओर से तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के दक्षिण बंगाल के प्रभारी एवं बंगाल उपाध्यक्ष मनोज यादव एवं तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सिंटू भुइया मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रकोष्ठ की ओर से मुकेश झा अंजनी बर्मन जयप्रकाश सिंह केस्टो रजक और शुभनाथ चौधरी ने भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मनोज यादव ने कहा कि उन्हें पूरा विश्व कविगुरु के नाम से जानता है जिन्हें नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया हुए हमारे दिलों में बसते हैं भारत का राष्ट्रगान उन्हीं के द्वारा रचा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *