शिक्षक संगठन ने मंत्री के माध्यम से दिया 1.25 लाख का अनुदान
बंगाल मिरर, आसनसोल : तृणमूल से संबंध पश्चिम बंगाल टीचर्स एसोसिएशन के आसनसोल सर्किल की और से कोविड रिलीफ फण्ड के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किया गया। इस दौरान टीचर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने राज्य के न्याय, विधि व लोक निर्माण मंत्री मलय घटक के हाथों एक लाख 25 हजार का चेक दिया।














मौके पर तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद आलम, फंसाबी आलिया, आसनसोल सर्किल के अध्यक्ष लखी कांत माझी, जिला अध्यक्ष हिमाद्री शेखर पात्रा आदि रहे मौजूद। इस पुरे कार्यक्रम को तृणमूल अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष मो. अख्तर के नेतृत्व में किया गया। लखी कांत माझी ने कहा की जल्द और भी आर्थिक सहायता कोविद रिलीफ फण्ड में आसनसोल सर्किल के टीचर्स एसोसिएशन की और से किया जायेगा।

