Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
बंगाल मिरर, बर्नपुर: महावीर पंचायत अखाड़ा राधानगर रोड सहित बर्नपुर और हीरापुर के विभिन्न अखाड़ों में पगड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को महावीर पंचायत अखाड़ा के पगड़ी वितरण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य, जिला महासचिव अमिताभ गोराल, विधायक अरिजीत राय, सिद्धार्थ यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











वहीं, हीरापुर के जोड़ा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हरजीत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।इसके अलावा धरमपुर अखाड़ा, टाउन क्षेत्र, बर्नपुर डेली मार्केट, हरिजन मंदिर शांतिनगर, शांतिनगर महावीर दल अखाड़ा, राधानगर महावीर दल अखाड़ा और नरसिंहबांध महावीर दल अखाड़ा में भी पगड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।इन कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों और अखाड़ा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पगड़ी वितरण के माध्यम से अखाड़ों की परंपरा और धार्मिक-सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली।



