ASANSOLDURGAPUR

दुर्गा पूजा के अवसर पर दुर्गापुर में दो दिवसीय उत्सव

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्याय:* दुर्गा पूजा 2026 को ध्यान में रखते हुए ‘मां के आशीर्वाद से गुंजायमान पश्चिम बंगाल’ की थीम पर दुर्गापुर में दो दिवसीय उत्सव का आयोजन किया गया है। ‘मां के आगमन से दुर्गापुर में चारों ओर आनंद’ शीर्षक से यह उत्सव दुर्गापुर के गांधी मैदान में आयोजित हो रहा है।सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बंगाल की परंपरा, संस्कृति और दुर्गा पूजा के माहौल को प्रदर्शित करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। कोलकाता के बाहर राज्य के सात स्थानों पर इस दो दिवसीय उत्सव की शुरुआत हुई है।रविवार को पहले दिन के उद्घाटन समारोह में राज्य के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य तकनीकी विभाग के मंत्री डॉ. अजय पोद्दार उपस्थित थे।

इसके अलावा पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी (डीएम) एस. पोन्नाबलम, आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस आयुक्त (सीपी) डॉ. प्रणव कुमार, विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय, अरिजीत राय, लक्ष्मण चंद्र घड़ुई, चंद्रशेखर बंदोपाध्याय सहित प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।आयोजकों की ओर से बताया गया कि दुर्गा पूजा के माध्यम से बंगाल की संस्कृति और परंपरा को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने के साथ-साथ उत्सव की खुशियां आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।दो दिवसीय इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कई आकर्षक गतिविधियां भी होंगी। उत्सव के प्रमुख आकर्षणों में प्रसिद्ध गायिका पौशाली बंद्योपाध्याय की संगीत प्रस्तुति शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *