ASANSOLSPORTS

Asansol Premier League का उद्घाटन, ब्रैंड – एसएमआर बुल्स ने जीते मैच

बंगाल मिरर, साबिर अली,  आसनसोल :  Asansol Premier League आइपीएल की तर्ज पर आसनसोल प्रीमियम लीग ( एपीएल) की शुरूआत आसनसोल में त्रिमूर्ति क्रिकेट क्लब द्वारा  रविवार से हुई। आसनसोल स्टेडियम में इसका उद्घाटन आइएनटीटीयूसी जिलाध्यक्ष अभिजीत घटक एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद बबीता दास, टीएमसी नेता उत्पल सेन, पार्थ प्रतिम दत्ता, आयोजक चंदन दुबे, अमित बनर्जी आदि उपस्थित थे।

Asansol Premier League


 उद्घाटन मैच कनिष्क किंग बनाम ब्रैंड मल्लिक के बीच खेला गया। टॉस जीत कर कनिष्क किंग ने पहले गेंदबाज़ी की।  ब्रैंड ने पांच रनों से मैच जीत लिया। विजेता टीम के सूरज मैन ऑफ द मैच से नवाज़ा गया। वहीं दूसरा मैच शेर ए आसनसोल और एसएमआर बुल्स के बीच खेला गया।  एसएमआर बुल्स ने 4 विकेट खोकर हासिल कर मैच जीत लिया। विजेता टीम के लिए हैट्रिक के साथ चार विकेट झटकनेवाले सोनू खान को मैन आफ द मैच चुना गया। इस प्रतियोगिता में कुल दस टीमें हैं। फाइनल 19 दिसंबर को खेला जायेगा। 

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *